होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : भिंड में दिन दहाड़े चली गोली, सिलाई सेंटर पर बैठी 45 वर्षीय महिला हुई घायल, इलाके में दहशत का माहौल

MP NEWS : भिंड में दिन दहाड़े चली गोली, सिलाई सेंटर पर बैठी 45 वर्षीय महिला हुई घायल, इलाके में दहशत का माहौल

भिंड : मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि दिन दहाड़े शहर में गोली चलाई जा रही है। ताजा मामला भिंड से सामने आया है। जहां बाइक  सवार एक बदमाश ने 45 साल की नीलम जाटव नामक महिला के ऊपर गोली चलाकर उसे घायल कर दिया। घटना से इलाके में जहां सनसनी फ़ैल गई है। तो वही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

भीमनगर की घटना

मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के भीमनगर का है। जहां गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे सिलाई सेंटर पर बैठी 45 वर्षीय नीलम जाटव को एक बाइक सवार बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। 

बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर किया गया रेफर 

घटना के बाद महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, गोली अभी भी पेट में फंसी हुई है। इस वजह से पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

आरोपी की पहचान मजनू ओझा के रूप में हुई

शहर में दिन दहाड़े हुई इस फायरिंग से लोगों में जहां डर का माहौल है। तो वही पुलिस ने आरोपी की पहचान मजनू ओझा के रूप में की है। जिसने पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के जल्द गिरफ़्तारी का दावा किया है। 


संबंधित समाचार