जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल कर मौत के घाट उतर दिया। घटना पाटन थानांतर्गत भाटिया पेट्रोल पंप के सामने की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ट्रक ने युवक को 50 मीटर तक घसीटा
घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। जब एक ट्रक दमोह से जबलपुर की तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रहे स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक ट्रक के पिछले पहिए में फंसकर करीब 50 मीटर तक घसीटता रहा। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई।
ट्रक चालक मौके से फरार
हादसे के बाद से ट्रक चालक जहां मौके से फरार है। तो वही पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पंचनामा कर बॉडी को हिरासत में ले लिया है। घटना थाना पाटन क्षेत्र की है।
ड्राइवर राखड़ लेने जा रहा था
दूसरी घटना सीधी की है। जहां एक ट्रक ड्राइवर की जंगल में जिंदा जलने की वजह से मौत हो गई। ड्राइवर राखड़ लेने जा रहा था। तभी उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी और हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गई। घटना सीधी जिले के टिकरी-महुआगांव मार्ग स्थित जंगल की हैं.
मृतक की पहचान फूलचंद कोल के रूप में हुई
पुलिस ने मृतक की पहचान फूलचंद कोल, निवासी ग्राम बहेरा (थाना बहरी) के रूप में की है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक निगरी जेपी सीमेंट प्लांट में जा रहा था। तभी उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी और 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। जिसकी वजह से मौके पर उसकी मौत हो गई।
पुलिस को सोशल मीडिया से मिली जानकारी
पुलिस ने बताया उन्हें घटना की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए हुई। जब एक राहगीर ने जलते वाहन का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला था। हादसा जंगल के काफी अंदर हुआ। जिसकी वजह से घटना की जानकारी देर से लगी।