बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी में श्रमिकों से भरी पिकअप वाहन आज हादसे का शिकार हो गई। वाहन में लगभग 30 श्रमिक सवार थे। जिनमे से एक की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी। हादसा नागलवाड़ी थाना क्षेत्र के बालसमुद पुलिस चौकी अंतर्गत की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेज। शव को पोस्टमर्टम के लिए भेजा।
ओवरलोडिंग बनी हादसों की वजह
दरअसल, सभी श्रमिक कृषि कार्य के लिए जा रहे थे। तभी सालिकला ग्राम के पास हाइवे पर हनुमान मंदिर के नजदीक पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गई। जिसकी वजह से हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। जिनमे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल है।
मची अफरा-तफरी
इधर, हादसे के चलते मौके पर जहां अफरा-तफरी मच गई। तो वही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कर घायलों को इलाज के लिए सेंधवा अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी की हालत ठीक बताई जा रही है।
शव जिलहरी घाट से किये गए रेस्क्यू
तो वही दूसरी घटना जबलपुर की है। जहां जमतरा घाट के खतरनाक भंवर वाले क्षेत्र में नहाने के दौरान दो छात्रो की मौत हो गई। जिनके शवों को पुलिस ने जिलहरी घाट से रेस्क्यू कर बरामद किया। घटना रविवार दोपहर की है।
मृतकों की पहचान एडविन जॉर्ज और जॉनी इक्का के रूप में हुई
बताया जा रहा है कि निजी कॉलेज में पढ़ने वाले 6 छात्र नहाने के लिए जमतरा घाट में उतरे थे और गहराई में सामने की वजह से दो की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान एडविन जॉर्ज और जॉनी इक्का के रूप में की है। यह पूरा मामला बरेला गौर पुलिस चौकी के जमतरा का है।