होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : छतरपुर में प्रधान आरक्षक ने किया सुसाइड, शिवपुरी में 5 साल के बेटे के साथ फंदे पर झूली मां, वीडियो वायरल

MP NEWS : छतरपुर में प्रधान आरक्षक ने किया सुसाइड, शिवपुरी में 5 साल के बेटे के साथ फंदे पर झूली मां, वीडियो वायरल

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में उस वक्त हड़कप मच गया जब एक पुलिसकर्मी ने थाने में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक प्रधान आरक्षक ने बीती रात यह खौफनाक कदम उठाया। जिसकी जानकारी सामने आने से पुलिस विभाग में जहां हड़कप मच गया है। तो वही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना नौगांव बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी की है। 

मृतक की पहचान तरुण गंधारक के रूप में हुई

पुलिस ने मृतक की पहचान सागर निवासी तरुण गंधारक के रूप में हुई है, जो नौगांव थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था। आत्महत्या की वजह फ़िलहाल अज्ञात है। तो वही मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों का कहना  है कि प्रधान आरक्षक ने मानसिक तनाव के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

महिला ने मरने से पहले बनाया वीडियो

दूसरी घटना शिवपुरी की है। जहां एक मां अपने 5 साल के बेटे के साथ फांसी के फंदे पर झूल गई। हालांकि परिजनों ने किसी तरह से बच्चे को बचा लिया लेकिन महिला की मौत हो गई। महिला ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया। जिसमे उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को ठहराया है। 

ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

महिला का कहना है कि ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इस वजह से वह अपनी बेटे आदित्य के साथ आत्महत्या कर रही है। महिला ने रोते हुए कहा था कि उसकी मौत के जिम्मेदार पति, सास और ससुर होंगे। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ल लिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार