होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : हैवानियत ! उज्जैन में 12 साल की नाबालिग के साथ GANGRAPE, रतलाम में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी

MP NEWS : हैवानियत ! उज्जैन में 12 साल की नाबालिग के साथ GANGRAPE, रतलाम में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी

रतलाम : मध्य प्रदेश में बच्चियां - महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इस बात की खबर आए दिन प्रदेशभर से सामने आ रही है। जहां नवजात से लेकर वृद्ध महिला को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला उज्जैन से सामने आय है। जहां स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान नाबालिग को एक युवक बेहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं तीन और लोगों ने भी इस घिनौने कृत में आरोपी का साथ दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस में की। 

मामला झारड़ा थाना क्षेत्र का

यह पूरा मामला झारड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन वो स्कूल में थी और लंच ब्रेक के दौरान उसका एक  परिचित स्कूल में आया और जबरन एक घर में ले गए, जहां उसने मुझे कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया फिर उसके साथियो ने भी बारी बारी मेरे साथ हैवानियत की। साथ ही गलत कृत्य का वीडियो भी बनाया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा और जान से मारने की धमकी भी दी। 

गलत कृत्य का बनाया वीडियो 

डरी सेहमी पीड़िता ने जब घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी तो दरिंदो के हौसले और बढ़े और दुबारा फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी जानकारी पीड़िता ने परिजनों को बताई। जिसके बाद 28 मार्च 2026 को पीड़िता अपनी मां के साथ झारड़ा थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। 

रेप, पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपियों के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की और कुछ समय में सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना को भंवरसिंह, राहुल और नाथूलाल सहित दो नाबालिकों ने अंजाम दिया।  सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

 42 वर्षीय आरोपी शाकिर गिरफ्तार

दूसरी घटना रतलाम की है। जहां 5 साल की मासूम को 42 वर्षीय शाकिर ने हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि बच्ची रविवार शाम अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। तभी आरोपी शाकिर (42) वहां आया। बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर पडोसी और घरवाले मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

रविवार की शाम की घटना

घटना रतलाम जिले की जावरा क्षेत्र के एक गांव की है। जहां रविवार की शाम को आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
 


संबंधित समाचार