होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

REWA NEWS : रीवा में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम

REWA NEWS : रीवा में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा से 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची पार्क में खेल रही थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपी बच्ची के पास पहुंचा और चॉक्लेट का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लिया और सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

नौ दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

घटना 03 जून की है। पुलिस को बयान देते हुए बच्ची की मां ने बताया कि उनकी छोटी बेटी 'मंगलम पार्क' में खेल रही थी, तभी एक अनजान आदमी आया और बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर भगा ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर लौटने पर जब बच्ची ने रोते हुए परिजनों को पूरी दस्ता बताई तो उन्हें होश उड़ गए। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।  

विश्विद्यालय थाना क्षेत्र का मामला 

पूरा मामला विश्विद्यालय थाना क्षेत्र का है। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची के परिजनों ने शिकायत की थी। जिसके बाद से आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। दिन रात की जांच पड़ताल के बाद 12 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की टीम वैज्ञानिक तरीकों और बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी को किया गिरफ्तार। 

पुलिस ने आरपी की पहचान 

पुलिस ने आरोपी की पहचान सर्वेश निखिल द्विवेदी (उम्र 26 साल, निवासी- लुक, थाना जवा, जिला रीवा) के रूप में की है। जिसने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है और आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार