होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : जबलपुर-कटनी में CBI की कार्रवाई, फर्जी मार्कशीट से डाक विभाग में नौकरी पाने वाले 8 कर्मचारी गिरफ्तार

MP NEWS : जबलपुर-कटनी में CBI की कार्रवाई, फर्जी मार्कशीट से डाक विभाग में नौकरी पाने वाले 8 कर्मचारी गिरफ्तार

जबलपुर। फर्जी दस्तावेजों के जरिए डाक विभाग में नौकरी हासिल करने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जबलपुर और कटनी में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मामले में डाक विभाग में कार्यरत आठ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

फर्जी मार्कशीट का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जबलपुर के पांच और कटनी के तीन डाक कर्मचारी शामिल हैं। आरोप है कि इन लोगों ने वर्ष 2023 और 2024 की ग्रामीण डाक सेवा (GDS) भर्ती के दौरान कक्षा 10वीं की कथित फर्जी मार्कशीट का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की थी।

गिरफ्तार कर्मचारियों से पूछताछ जारी 

मामले की जांच के तहत CBI ने संबंधित स्थानों पर कार्रवाई की और आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच एजेंसी अब गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। इस दौरान फर्जी मार्कशीट तैयार करने और उसे भर्ती प्रक्रिया में इस्तेमाल करने वाले नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है। यह मामला जबलपुर डाक कार्यालय से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
 


संबंधित समाचार