होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या पर CM मोहन ने जताया दुःख, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, जांच जारी

BHOPAL NEWS : रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या पर CM मोहन ने जताया दुःख, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, जांच जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरज नगर में बुधवार सुबह  रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल का शव उनके ही घर में खून से लथपथ पड़ा मिला। अधिकारी की हत्या का शक उनके ही घर में काम करने वाले केयरटेकर पर है। जिसने कुछ दिन पहले ही नौकरी पर रख गया था। हत्या से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही मामले को सीएम मोहन ने संज्ञान में लेते हुए DGP को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। 

मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले की सतत निगरानी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मामले में पूरी तरह संवेदनशील है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दिवंगत राकेश अग्रवाल को एक विनम्र एवं कर्मठ अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सुबह 04 बजे हुआ घटना का खुलासा

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या गला रेत कर की गई थी। जिसकी जानकारी पत्नी को सुबह तब लगी जब उनकी नींद अचानक सुबह 04 खुली। पत्नी ने जब बाहर जाने के लिए दरवाजा खोला तो वह बाहर से बंद था। उन्होंने तुरंत दूसरे केयरटेकर को फोन कर बुलाया। इसके बाद जब पत्नी ने राकेश अग्रवाल के कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। साथ ही गले पर धारदार हथियार से वार किये गए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। 

हत्या चाकू से किए जाने की आशंका

इधर, मामले की जानकारी देते हुए ACP अंकिता खातरकर ने बताया कि शुरुआती जांच में अधिकारी की हत्या चाकू से किए जाने की आशंका है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

संदिग्ध खुद पंजाब का रहने वाला

ACP ने आगे बताया कि पुलिस उस एजेंसी की भूमिका की भी जांच शुरू कर रही है, जिसके जरिए करीब चार दिन पहले केयरटेकर वरुण को काम पर रखा गया था। संदिग्ध खुद को पंजाब का रहने वाला बताता था।

चोरी के प्रयास का एंगल आया सामने

जांच में चोरी के प्रयास का एंगल भी सामने आया है। घर की एक अलमारी खुली मिली है, जिससे पुलिस इस दिशा में भी पड़ताल कर रही है। घटना के दौरान घर में आग लगाने की कोशिश किए जाने की आशंका भी सामने आई है। बताया गया कि किचन में रखे गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर फेंक दिया गया था, जिससे घर में गैस भर गई। हालांकि, बड़ा हादसा होने से टल गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुटी पुलिस 

पुलिस की कई टीमें संदेही की तलाश में जुट गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वारदात के पीछे लूटपाट या कोई अन्य रंजिश थी, पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।


संबंधित समाचार