होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ujjian news : उज्जैन में 60 वर्षीय महिला की स्वाईन फ्लू से मौत, भोपाल में 6 मरीजों की हुई पुष्टि, अलर्ट मोड में प्रसाशन

ujjian news : उज्जैन में 60 वर्षीय महिला की स्वाईन फ्लू से मौत, भोपाल में 6 मरीजों की हुई पुष्टि, अलर्ट मोड में प्रसाशन

उज्जैन  :मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्वाइन फ्लू का शिकार होने के चलते 60 वर्षीया महिला की मौत हो गई। महिला का इलाज करीब 16 दिनों से इंदौर में जारी था। बावजूद इसके महिला की जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि महिला की जांच रिपोर्ट 31 जुलाई को स्वाइन फ्लू पाजिटिव आई थी। मौत के बाद महिला की जहां ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। तो वही स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। 

सांस लेने में थी दिक्कत 

बताया जा रहा है कि उज्जैन ऋषि नगर में रहने वाली 60 वर्षीय महिला को सांस लेने में तकलीफ के साथ सर्दी-खांसी की शिकायत थी। ऐसे में जब महिला की मेडिकल जांच की गई तो वो एच1एन1 संक्रमण पाई गई। ऐसे में महिला को तुरंत उज्जैन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कोकिलाबेन अस्पताल में किया गया था भर्ती

जहां हालत में सुधार नहीं होने के चलते इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने करीब दो सप्ताह तक उनका इलाज किया। इसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने लामा करवाकर महिला को उज्जैन ले गए और घर पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई।

स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले

इधर, महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर के आस पास सर्वे किया. लेकिन एक भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले.

मध्य प्रदेश में अभी तक अलर्ट जारी नहीं

तो वही राजधानी भोपाल में वायरल और सांस से जुड़ी बीमारियों के मामले लगातार सामने आ रहे है. शहर में स्वाइन फ्लू के अभी तक 6 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. बावजूद इसके अभी तक मध्य प्रदेश में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन प्रशासन हालातों में लगातार नजर बनाए हुए है। 
 

 

 


संबंधित समाचार