होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

NARMADAPURAM NEWS: नर्मदापुरम में खून से लाल हुई सड़क, टवेरा-ट्रैक्टर में हुई टक्कर, 5 की मौत 7 घायल

NARMADAPURAM NEWS: नर्मदापुरम में खून से लाल हुई सड़क, टवेरा-ट्रैक्टर में हुई टक्कर, 5 की मौत 7 घायल

नर्मदापुरम  : मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां शादी समारोह से लौट रहे 12 लोगों में से 5 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। सभी मृतक बारात से लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी की टक्कर अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। हादसा नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास रात करीब 1 बजे हुआ। 

हादसा रात 1- 2 बजे हुआ

दरअसल माखन नगर के महेंद्रवाढ़ी ग्राम के रहने वाले बाराती देर रात करीब 2 बजे बुधनी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आचलखेड़ा गांव के समीप उनकी टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने चल रही ट्राली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की वजह नींद की झपकी और तेज रफ्तार

हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि लोग एक्सीडेंट के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी मृतक और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे की वजह नींद की झपकी और तेज रफ्तार होना माना जा रहा है। 

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में दूल्हे का 18 साल का भतीजा शुभम मोरप्पा, 22 वर्षीय वितीन पिता मोहन यादव, 19 वर्षीय साहिल पिता हरगोविंद यादव, 57 वर्षीय हरिसिंह गणेशराम यादव और माखननगर निवासी संतोष पिता मंगल सिंह प्रजापति की मौत हो गई.


संबंधित समाचार