शिवपुरी : मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। जहां एक तरफ तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच गया है। तो वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जेब में प्याज लेकर जनसभा कर रहे है। सिंधिया का कहना है की प्याज हम्हे गर्मी और लू से बचाता है। यह देसी तरीका है। लेकिन फायदेमंद है। सिंधिया का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
सिंधिया ने जेब से प्याज निकाल कर दिखाई
दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले पहुंचे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गर्मी और लू से बचने के लिए प्याज के फायदे बताये। सिंधिया ने कहा कि ‘जेब में बस प्याज रख लो 51 डिग्री की गर्मी में भी कुछ नहीं होगा। इतना ही नहीं इस दौरान सिंधिया ने जेब से प्याज निकाल कर दिखाया। जिसे देख लोग खुश हो गए।
कार में एसी नहीं चलता बस जेब में प्याज लेकर चलता हूँ
सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने बताया कि वे अपनी कार में AC का उपयोग नहीं करते, बस अपनी जेब में प्याज रखते हैं। जो शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में उनकी सहायता करती है। इतना कहकर उन्होंने जेब से प्याज निकाल कर दिखाई और कहने लगे जेब में प्याज रखो 51 डिग्री की गर्मी में भी कुछ नहीं होगा।
में जमीन से जुड़ा हुआ इंसान हूँ
सिंधिया ने आगे कहा कि आधुनिक युग में सभी डिब्बे लेकर घूम रहे है, संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहा है। पुरानी चीजें है, आयुर्वेद अब आगे बढ़ रहा है, लेकिन ये चीजों को भी हमें नहीं भूलनी चाहिए। सिंधिया परिवार सदैव जनता और जमीन के साथ जुड़ा हुआ है।