होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : गर्मी की चपेट में MP, शिवपुरी, रतलाम, इंदौर में इन कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित, देखें डिटेल

MP NEWS : गर्मी की चपेट में MP, शिवपुरी, रतलाम, इंदौर में इन कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित, देखें डिटेल

शिवपुरी : मध्य प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान जहां 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। तो वही प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट है। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जहां पहले ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। तो वही बच्चों के स्वस्थ को देखते हुए शिवपुरी जिले में भी आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए है। 

डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने दी जानकारी 

आदेश को लेकर शिवपुरी के डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी की वजह से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश के आदेश दे दिए गए हैं। यह आदेश 27 अप्रेल से लागू कर दिए गए है। शिवपुरी जिले के सभी सरकारी, सीबीएसई सहित अन्य बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के लिए छुट्टी दे दी गई है। 

शिक्षकों को राहत नहीं दी गई

भले ही छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को राहत नहीं दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहकर अपने विभागीय और कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन करेंगे। 

16 जून से खुलेंगे स्कूल

इसके साथ ही रतलाम में भी कक्षा पांचवीं तक  के लिए छुट्टियां घोषित कर दी गई है। इंदौर में भी कलेक्टर शिवम वर्मा ने 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। बता दें क मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से शुरू हो रहा है, जो 15 जून 2026 तक रहेगा। तो वही स्कूलों का संचालन 16 जून से होगा। 
 


संबंधित समाचार