होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Balaghat Politics: बालाघाट में भूचाल, मुंजारे ने विधायक पत्नी से कहा चली जाएं भाजपा में

Balaghat Politics: बालाघाट में भूचाल, मुंजारे ने विधायक पत्नी से कहा चली जाएं भाजपा में

बालाघाट: अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने एक बार फिर अपनी पत्नी और कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुंजारे ने न केवल अपनी पत्नी की कार्यशैली पर तंज कसा, बल्कि बालाघाट की पूरी राजनीतिक व्यवस्था को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।

दिन में विरोध, रात में साथ डिनर

कंकर मुंजारे ने भाजपा और कांग्रेस के बीच नूराकुश्ती का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में दोनों दलों के नेता एक ही थाली के चट्टे-भट्टे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, ये लोग दिन में जनता के सामने विरोध का दिखावा करते हैं और रात में एक साथ बैठकर खाना खाते हैं। जनता को सिर्फ मूर्ख बनाया जा रहा है।

विधायक पत्नी पर हमला 

विधायक अनुभा मुंजारे पर निशाना साधते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि यह समझ से परे है कि कैसे-कैसे लोग विधायक बन गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अनुभा मुंजारे ने गौरीशंकर बिसेन जैसे दिग्गज को 30 हजार वोटों से हराया, लेकिन आज उनकी क्या स्थिति है? कार्यक्रमों के कार्ड में उनका नाम तीसरे नंबर पर होता है। मुंजारे ने कहा कि यदि उन्हें खुद का सम्मान नहीं प्यारा है, तो कम से कम विधायक पद की गरिमा का तो ख्याल रखें।

बीजेपी चली जाओ...

कंकर मुंजारे ने अपनी पत्नी को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने तक की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस में रहकर सम्मान नहीं मिल रहा है, तो बेहतर है कि भाजपा के तीसरे घर में चली जाएं। उनके इस बयान के बाद बालाघाट कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही खेमों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

प्रदेश की राजनीतिक में खलबली

यह पहली बार नहीं है जब कंकर मुंजारे ने अपनी पत्नी के खिलाफ सार्वजनिक बयान दिया हो, लेकिन इस बार का हमला काफी तीखा और सीधा है। जिले के लोग इसे पारिवारिक विवाद से ज्यादा राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई के रूप में देख रहे हैं। अब देखना होगा कि विधायक अनुभा मुंजारे अपने पति के इन आरोपों और सलाह पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।


संबंधित समाचार