होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEHORE NEWS : सीहोर में खून से लाल हुई सड़क ! तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में हुई भिड़ंत, 5 की मौत

SEHORE NEWS : सीहोर में खून से लाल हुई सड़क ! तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में हुई भिड़ंत, 5 की मौत

सीहोर  : मध्य प्रदेश के सीहोर के आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर हुए एक दिल दहलाने वाला रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा सोमवार दोपहर  2 बजे के करीब हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

हादसा  ग्राम मेना गोदी के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी में सवार होकर एक परिवार इलाज के लिए आष्टा जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से 5 की मौके पर मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। हादसा आष्टा-पचोर-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास हुआ। 

बोलेरो के उड़े परखच्चे 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल आष्टा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान का प्रयास जारी 

पुलिस के अनुसार, इस दुखद हादसे में राजगढ़ जिले के भियापुरा निवासी इंदरसिंह पिता नंदराम तथा राजाराम पिता गणपत की मौत हो गई, जबकि अन्य लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। जिसे प्रशासन ने कड़ी मश्कात के बाद खुलवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


संबंधित समाचार