होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SIDHI BREAKING NEWS : दुखद ! सीधी में जिंदा जलने से 3 सगे भाई-बहन की मौत, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

SIDHI BREAKING NEWS : दुखद ! सीधी में जिंदा जलने से 3 सगे भाई-बहन की मौत, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कसिहवा ग्राम में स्थित एक घर में अचानक आग लगाने से 3 मासूम बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। तीनों बच्चे हादसे के समय घर में अकेले थे। जिसकी वजह से उन्हें घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बच्चों की मौत से गांव में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। 

बिजली के तार में पहले हुई स्पार्किंग फिर लगी आग

ग्रामीणों के मुताबिक घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में पहले स्पार्किंग हुई, जिससे पास रखे बांस में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिता काम पर थे। जबकि मां राशन लेने के लिए गई हुई थी। 

माता पिता का रो रोकर बुरा हाल

इस दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय एक अन्य मासूम की मौत हो गई। वही बच्चों की मौत से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। 

मां दरवाजा बंद कर गई थी बाहर

इधर, घटना को लेकर बच्चों के पिता रामरतन साकेत ने बताया कि बच्चे कही चले न जाए। इसके लिए मां दरवाजा बंद के गई थी। इसी दौरान घर में आग लग गई। जिसकी जानकारी गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर दी। जब वो घर पहुंचे तो सब कुछ जल चुका था। 


संबंधित समाचार