होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Vikram Mastal Ayodhya: रामायण के हनुमान विक्रम मस्ताल पहुंचे अयोध्या, किए रामलला के दर्शन

Vikram Mastal Ayodhya: रामायण के हनुमान विक्रम मस्ताल पहुंचे अयोध्या, किए रामलला के दर्शन

मुकेश प्रजापति, सीहोर: टेलीविजन के मशहूर धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में पवनपुत्र हनुमान जी की जीवंत भूमिका निभाकर देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं के दिलों में अपनी अमिट पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता, समाजसेवी व कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने आज पावन नगरी अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्री रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान विक्रम मस्ताल के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता सत्यनारायण पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों ही नेताओं ने राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में विशेष पूजा-अर्चना की।

हनुमानगढ़ी में टेका माथा

अपनी इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत करते हुए विक्रम मस्ताल शर्मा सबसे पहले अयोध्या के सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहाँ उन्होंने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे नवनिर्मित भव्य राम जन्मभूमि मंदिर गए, जहाँ प्रभु श्री रामलला के अलौकिक और दिव्य विग्रह के दर्शन पाकर वे भावविभोर हो गए।

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विक्रम मस्ताल ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि अयोध्या धाम की इस पवित्र और अलौकिक भूमि में जो आध्यात्मिक ऊर्जा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। रामलला की मनमोहक छवि को सामने देखकर मन पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। भगवान श्रीराम केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि वे मर्यादा, न्याय, त्याग और सत्य के जीवंत प्रतीक हैं। उनके दिखाए मार्ग और महान आदर्शों पर चलकर ही हमारे समाज, राष्ट्र और प्रत्येक नागरिक का वास्तविक कल्याण संभव है।

मांगी खुशहाली, रामराज्य की कामना

विक्रम मस्ताल और कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पटेल ने रामलला के चरणों में समूचे देश, मध्य प्रदेश और विशेष रूप से अपने क्षेत्रीय नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मन्नत मांगी। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि देश में आपसी भाईचारा, एकता, अखंडता और सद्भावना मजबूत हो तथा संपूर्ण भारतवर्ष में सच्चे 'रामराज्य' की स्थापना हो, जहाँ हर नागरिक सुखी और संपन्न रहे।


संबंधित समाचार