होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ujjain news : महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नंदी हॉल में बैठकर बाबा का लगाया ध्यान

ujjain news : महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नंदी हॉल में बैठकर बाबा का लगाया ध्यान

उज्जैन : बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए दिन मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। देश दुनिया भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचते है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर शाम प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एवं अभिनेता विक्की जैन भी महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा का ध्यान लगाया। 

शुक्रवार रात करीब 10 बजे पहुंचे सभी सितारे 

जानकारी के अनुसार, सभी सितारे शुक्रवार रात करीब 10 बजे उज्जैन पहुंचे और शयन आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सभी लोग पूरी तरह से भक्ति भाव मे डूबे हुए नजर आये। साथ ही नंदी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

मंदिर प्रबंध समिति ने सभी का किया स्वागत

इधर, आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी बॉलीवुड स्टार का स्वागत एवं सत्कार किया गया। आपको बता दे ये पहला मौका नहीं है जब रेमो डिसूजा और अंकिता मंदिर में दर्शन करने आए हों। अंकिता लोखंडे कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ दर्शन करने पहुंची थी। वहीं रेमो भी कई बार महाकाल के दरबार में हाजरी लगा चुके हैं।


संबंधित समाचार