देवास। मध्यप्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ने के चलते लोगों की बेवजह मौते हो रही हैं। इसी कड़ी में सड़क हादसे की दुखद खबर देवास और रीवा से सामने आई है। जहां हुए एक्सीडेट में 2 की मौत हे गई। जबकी कई लोग घायल हुए है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में रविवार को हुआ, जबकी देवास के टोंककला क्षेत्र में हादसा सोमवार सुबह हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी हैं।
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी
पहली घटना देवास की है। जहां सोमवार सुबह हुए एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने परिवार वालो के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से महिला की मौके पर मौत हो गई।
टायर फटने की वजह से हुआ हादसा
घटना मक्सी रोड स्थित बरखेड़ा फाटा के पास सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी वजह से इंदौर निवासी निर्मला पति घनश्याम की मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट में कृष्णा साहू (35), मंजू साहू (23), आर्यन साहू (6), आदर्श साहू (ढाई वर्ष) और कार चालक कृष्णा मुरारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। सभी घायल एक ही परिवार के नंदानगर क्षेत्र इंदौर निवासी बताए जा रहे हैं।
बाइक और पिकअप वाहन में हुई टक्कर
दूसरी घटना रीवा की है। जहां रविवार देर रात एक बाइक और पिकअप वाहन में हुई सीधी भिड़ंत के चलते एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ बैकुंठपुर से लालगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान सौर गांव के पास सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से आदमी की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
पिकअप वाहन व चालक की तलाश शुरू
इधर, हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मामले में आगे की जांच शुरू की। फ़िलहाल मृतक और घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। ।