सीहोर :मध्य प्रदेश के सीहोर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक 16 वर्षीय युवक की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ एक खदान में विसर्जन के लिए गया था। जहां वो हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
घटना सीहोर जिले के सीलखेड़ा गांव की
घटना सीहोर जिले के सीलखेड़ा गांव की है। जहां सीलखेड़ा निवासी 16 वर्षीय अतुल अहिरवार अपने साथियों के साथ सीलखेड़ा से मुंगावली जाने वाले मार्ग पर करीब डेढ़ किलोमीटर आगे स्थित एक खदान में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए गया था। तभी गहराई में सामने की वजह से उसकी मौत हो गई।
आधे घंटे की मशक्कत के बाद मिला अतुल
हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने जब नाबालिग को डूबते हुए देखा तो तुरंत मदद के लिए पहुंचे और आधे घंटे की मशक्कत के बाद गहरे पानी से अतुल को बाहर निकाला और तुरंत उसे उपचार के लिए निजी वाहन से अहमदपुर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मदद घोषित कर दिया। घटना सुबह 10 बजे की है।
कार्रवाई जारी
ग्रामीणों के अनुसार सामान्य तौर पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन गांव के बड़े तालाब में किया जाता है, लेकिन झांकी के सदस्य बिना सूचना के सीलखेड़ा-मुंगावली के बीच स्थित खदान पर पहुंच गए। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।