होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR GANGRAPE NEWS : शर्मनाक ! ग्वालियर में 15 साल के नाबालिग के साथ समूहिक दुष्कर्म, 3 लोगों ने जंगल में लूटी आबरू, FIR दर्ज

GWALIOR GANGRAPE NEWS : शर्मनाक ! ग्वालियर में 15 साल के नाबालिग के साथ समूहिक दुष्कर्म, 3 लोगों ने जंगल में लूटी आबरू, FIR दर्ज

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 15 साल के नाबालिग के साथ जंगल में 3 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग आरोपियों से रहम की गुहार लगता रहा। लेकिन दरिंदों ने उसकी एक भी नहीं सुनी और बारी बारी हवस की भूख मिटाते रहे। इतना ही नहीं दरिंदों ने इस पूरे घटनाकर्म का वीडियो भी बना लिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में की। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की। 

तिघरा थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला तिघरा थाना क्षेत्र का है। जहां बिठौली के जंगल में मासूम के साथ हैवानियत की गई। पुलिस को बयान देते हुए पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसे अपने साथ जंगल में ले गए और फिर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और फिर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित जैसे तैसे घर पहुंचा और परिजनों को पूरी दस्ता बताई।  

पॉक्सो एक्ट सहित विभिन धाराओं में केस दर्ज

इसके बाद परिजन पीड़ित किशोर को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इधर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन धाराओं में केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की। 
 


संबंधित समाचार