होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अंबिकापुर संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत: DFO ने डिप्टी रेंजर समेत चार निलंबित, शव जलाने का आरोप...

अंबिकापुर संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत: DFO ने डिप्टी रेंजर समेत चार निलंबित, शव जलाने का आरोप...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित संजय पार्क में कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में कार्रवाई करते हुए DCF/DFO ने डिप्टी रेंजर सहित चार अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उन्हें 5 दिनों में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।

कौन-कौन हुए सस्पेंड?

सस्पेंड हुए अधिकारियों और कर्मचारियों में  डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, वनपाल प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड फुलमनी सिंह सहित इन सभी पर गंभीर लापरवाही का आरोप है, जिसके कारण पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।

कैसे हुई यह दर्दनाक घटना?

शनिवार दोपहर पशुप्रकोष्ठ (बाड़ा) का मुख्य गेट खुला रह गया, जिससे 4–5 आवारा कुत्ते अंदर घुस आए। कुत्तों ने हिरणों और कोटरी पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार 15–16 जानवरों की मौत हुई है, और कई लोग घायल हुए हैं, इस घटना के बाद जानकारी छिपाने की कोशिश, शवों को जलाने और दफनाने के आरोप लगा गए हैं, घटनास्थल के पास जली हुई चिता के अवशेष, खून के निशान और खून लगे धारदार हथियार भी मिले हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है।

शव जलाने की कोशिश का आरोप:

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि संजय पार्क प्रबंधन और वन विभाग के कुछ कर्मचारियों ने मामले को दबाने के लिए मृत हिरणों के शवों को पार्क के पीछे जंगल में जलाया और दफनाया। मौके से राख और अस्थिपंजर जैसे अवशेष भी मिले हैं।

DFO ने पुष्टि की, जांच जारी:

DFO ने 16 जानवरों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच SDO स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। इसके अलावा बड़ा सवाल यह भी है कि हिरण, कोटरी और बारहसिंगा जैसे वन्यजीवों को संजय पार्क में बिना वैध अनुमति के क्यों रखा गया? इस बात ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं।

संजय पार्क 3 दिनों के लिए बंद:

घटना और जांच को ध्यान में रखते हुए पार्क को तीन दिनों के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।












संबंधित समाचार