होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

REWA NEWS: हैवानियत ! 14 साल के भाई ने 6 साल की बहन का किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

REWA NEWS: हैवानियत ! 14 साल के भाई ने 6 साल की बहन का किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने रिश्ते की हद पार कर अपनी ही बहन को दुष्कर्म का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पोर्न देखने के बाद घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो उन्होंने बिना समय गवाएं पुलिस में शिकायत कर आरोपी को गिरफ्तार करवाया। 

शनिवार रात की घटना 

घटना रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र की है। जहां 14 साल के किशोर ने अपनी 6 साल की चचेरी बहन को हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी शनिवार की रात कुरकुरे खिलाने के लिए बहन को दुकान लेकर गया और घर लौटने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया। 

आरोपी गिरफ्तार 

इधर, दर्द होने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, जिसे सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद परिजन मौके पर पहुंच और नजारा देख उनके होश उड़ गए। बच्ची को तेज ब्लीडिंग होता देख परिजन उसे तत्काल प्रभाव से इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए और पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज करवाई। तो वही पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और मामले में आगे की कार्रवाई की।
 


संबंधित समाचार