होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BREAKING NEWS : कोचिंग सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, PM मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान

BREAKING NEWS : कोचिंग सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, PM मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान

भोपाल : राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से 14 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह से झुलस गए है। जिन्हे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तो वही हादसे पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दुःख जताते हुए पीड़िता परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। 

भीषण अग्निकांड पर शोक किया व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करे कि जल्द से जल्द घायल स्वस्थ हो जाएं। बचाव अभियान जारी है और अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं

इधर, हादसे पर सीएम योगी ने भी शोक व्यक्त करते हुए  मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में रहूं, लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है. अभी अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है, उसकी चपेट में कुछ बच्चे आए हैं, उनकी दुखद मौत हुई है. इसलिए मुझे तत्काल वापस जाना पड़ रहा है, जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

जान बचाने छात्रों ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

हादसा सोमवार दोपहर की है। जब अचानक एक कोचिंग सेंटर/लाइब्रेरी परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी बहुमंजिला इमारत आग की चपेट में आ गई। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इतना ही कुछ छात्रों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग भी लगा दी। 

AC में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका

आग किस वजह से लगी फ़िलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अधिकारियो का अनुमान है कि बेसमेंट में लगी AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। जांच के निर्देश दे दिए गए है। आगे की कार्रवाई जारी है।

कुछ ही देर में सीएम योगी पहुंचेंगे घटनास्थल

शुरुआती कयासों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने की मुख्य वजह इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान के बिजली बोर्ड में हुआ भीषण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जिसने कुछ ही सेकंड में विकराल रूप धारण कर पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक फ़िलहाल घटनास्थल पर मौजूद है। वही कुछ ही देर में सीएम योगी भी मौके पर पहुंचेंगे। 

 


संबंधित समाचार