उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 10 वर्षीया बच्चे की मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसा उन्हेल-उज्जैन रोड पर हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
पुलिस ने मृतक की पहचान 10 वर्षीय जिगर, निवासी भोपा के रूप में की है। जिसे तेज रफ्तार बुलेट ने रौंद दिया। हालांकि हादसे के बाद परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सड़क पार कर रहा था बच्चा
हादसा उन्हेल-उज्जैन मार्ग पर खजुरिया खाल के पास शुक्रवार दोपहर को हुई। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क पार कर रहा था। तभी रफ़्तार से आ रही बुलेट ने बच्चे को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
फरार आरोपी की तलाश शुरू
इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपी की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक करीब 20 से 25 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई। केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।