होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rewa news : रीवा-गोविंदगढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Rewa news : रीवा-गोविंदगढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रीवा।  मध्य प्रदेश के रीवा से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां आज शहर के रीवा-गोविंदगढ़ मार्ग पर हुए एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे बेरहमी से टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने वाहन किया जब्त 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बिछिया थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही सूचना मिलते ही रीवा आईजी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल बोलेरो को अपने कब्जे में लिया वाहन में सवार सभी लोगों से पूछताछ की गई। 

पुलिस ने मृतक की पहचान 

इस दुखद हादसे में संजय सोनी, पिता रामकुमार सोनी, निवासी मड़वा की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर चक्काजाम कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
 


संबंधित समाचार