होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG NEWS : खेलों को नई उड़ान देने रायपुर में तैयार हो रही 60 करोड़ की आर्चरी अकादमी, 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी पर जोर

CG NEWS : खेलों को नई उड़ान देने रायपुर में तैयार हो रही 60 करोड़ की आर्चरी अकादमी, 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी पर जोर

 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की एग्जीक्यूटिव बॉडी मीटिंग और जनरल काउंसिल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

खिलाड़ियों को संसाधनों और अवसरों की कमी नहीं

मुख्यमंत्री के मुताबिक छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए संसाधनों और अवसरों की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में रहने वाला प्रतिभावान युवा अपनी आर्थिक या भौगोलिक परिस्थितियों के कारण खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने से वंचित न रहे।


संबंधित समाचार