होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Khargone news : खरगोन में ट्राले ने बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर, 1 की मौत, आरोपी मौके से फरार

Khargone news : खरगोन में ट्राले ने बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर, 1 की मौत, आरोपी मौके से फरार

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार को हुए दुखद सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक्सीडेंट में युवक घायल हो गया। घटना बलकवाडा थाना क्षेत्र के मगरखेडी की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि युवक और युवती बाइक में सवार होकर कही जा रहे थे। तभी मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मगरखेड़ी के पास सुबह 7 बजे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से भूमि शर्मा (26) की मौत हो गई।

आरोपी चालक मौके से फरार

बताया जा रहा है कि भूमि शर्मा (26) ट्रक के पहिए के नीचे दब गईं थी। जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। वहीं, बाइक चला रहा आशीष परमार घायल हो गया। जिसका इलाज ठीकरी अस्पताल में जारी हैं. वही हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

हादसे के बाद लगा जाम 

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी सागर चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पहले 5 किलोमीटर लंबा जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। 
 

 


संबंधित समाचार