होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ujjain news : बड़ी खबर ! उज्जैन में मकान तोड़ते वक्त 3 मजदूरों पर गिरी दिवार, अस्पताल में इलाज जारी

Ujjain news : बड़ी खबर ! उज्जैन में मकान तोड़ते वक्त 3 मजदूरों पर गिरी दिवार, अस्पताल में इलाज जारी

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज मकान तोड़ने के दौरान 3 मजदूरों पर दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। घटना उर्दूपुरा इलाके की है। जिसकी आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 

हादसे में दो पुरुष और एक महिला घायल 

गनीमत रही की इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। लेकिन मलबे में दबने की वजह से दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। 

हाथ-पैर और कमर में आईं चोटें

बताया जा रहा है कि घायलों को हाथ-पैर और कमर में चोटें आईं है। घायलों की पहचान सुनीता (महिला), गोपाल और राजू (पुरुष मजदूर) के रूप में हुई है। यह हादसा कमल सांखला के मकान में हुआ। 

मकान को तोड़कर नया घर बनाया जाना था

जानकारी के अनुसार, मकान को तोड़कर नया घर बनाया जाना था, जिसके लिए डिस्मेंटल करने का काम चल रहा था। हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। 


संबंधित समाचार