होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DEWAS NEWS : बड़ी खबर ! नर्मदा नदी में फिर डूबा एक नवजवान, हुई मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

DEWAS NEWS : बड़ी खबर ! नर्मदा नदी में फिर डूबा एक नवजवान, हुई मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

देवास : मध्य प्रदेश के देवास स्थित नर्मदा नदी में एक बार फिर एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक शुक्रवार सुबह करीब  7:30 बजे नहाने के लिए नदी में गया था। जहां गहराई में चले जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही नर्मदा नदी में लगातरा हो रहे हादसे के चलते सुरक्षा इंतजामों को लेकर सेवक उठाने शुरू हो गए है। 

नेमावर घाट पर नहाने आया था युवक

बताया जा रहा है कि मृतक गिरीश तिवारी रोज़ की तरह आज भी नेमावर घाट पर नहाने के लिए आया था। लेकिन स्नान के दौरान वे सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स को पार कर गहरे पानी की तरफ चला गया और लापता हो गया। हालांकि समय रहते परिजनों ने तुरंत स्थानीय लोगों को मदद के लिए बुलाया। लेकिन  गहराई में सामने की वजह से उसकी मौत हो गई। 

गिरीश तिवारी की पूर्व में हुई थी बायपास सर्जरी

सूचना पर पहुंची बचाव दल की टीम ने तुरंत जांच अभियान शुरू किया और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही हादसे को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि गिरीश तिवारी की पूर्व में बायपास सर्जरी हो चुकी थी। इस वजह से गहरे पानी में उसकी सांस फूल गई होगी और पेट में पानी भर गया होगा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। 

बीते 24 घंटे में मृतकों की संख्या हुई 4

बताया जा रहा है गिरीश और उसका पूरा परिवार बीते 17 तारीख से नेमावर की अग्निहोत्री धर्मशाला में ठहरा हुआ था, जहाँ एक मांगलिक कार्यक्रम और नर्मदा पुराण कथा का आयोजन चल रहा था। जिसमे शामिल होने के लिए परिवार आया था। बताते चलते कि बीते दिन राजोर गांव के तीन युवकों की भी नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। जिसके चलते बीते 24 घंटे में मृतकों की संख्या 4 हो गई है। 
 


संबंधित समाचार