होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

indore news : इंदौर में रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम

indore news : इंदौर में रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार देर शाम रेत कारोबारी और कांट्रेक्टर अभितेंद्र सिंह की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कारोबारी बीती शाम कार में सवार होकर अपने भाई के साथ कही जा रहे थे। इस दौरान जब कांट्रेक्टर अभितेंद्र सिंह गुलाब बाग कॉलोनी पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। वही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

पुरानी रंजिश के चलते घटना को दिया गया अंजाम

जानकारी के अनुसार, मृतक अभितेंद्र सिंह वैसे तो भिंड का रहने वाला था। लेकिन वर्तमान में इंदौर में रहकर काम कर रह था। इतना ही नहीं अभितेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से विष्णु यादव हत्याकांड को लेकर जेल में बंद था और करीब चार महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। 

अभयेंद्र पर 30 आपाराधिक मामले दर्ज

फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अभयेंद्र पर 30 आपाराधिक मामले दर्ज थे। जेल से छूटने के बाद इंदौर में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया। फ़िलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्ध बदमाशों की पहचान कर ली है और कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार दो पुलिस टीमों ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।


संबंधित समाचार