सिंगरौली ; मध्य प्रदेश के सिंगरोली से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां शहर के मोरवा थाना क्षेत्र के चटका पुल के पास गुरुवार दोपहर हुए भीषण एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
स्कूटी को ट्रेलर ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, अनपरा एटीपी कॉलोनी निवासी श्याम सुंदर दास अपनी पत्नी के साथ स्कूटी क्रमांक यूपी 64 एक्यू 8138 से अनपरा से मोरवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चटका पुल के पास पीछे से आ रहे एसआरटी कंपनी के ट्रेलर क्रमांक यूपी 70 एफटी 3286 ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति श्याम सुंदर सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं, उनकी पत्नी ट्रेलर की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दोपहर 01 बजे हुआ हादसा
हादसा दोपहर करीब 01 बजे के आस पास हुआ। जिसको देख आस पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवा ले कर दिया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।