होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग का कुएं में मिला शव, कपड़ों से हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

CHHATARPUR NEWS : मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग का कुएं में मिला शव, कपड़ों से हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में उस वक़्त सनसनी फैल गई। जब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव कुएं में तैरता मिला। बताया जा रहा कि बुजुर्ग सुबह टहने निकले थे। लेकिन जब काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाशी शुरू की। तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। घटना बुधवार सुबह की है। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की करवाई शुरू की। 

सुबह 07 बजे निकले थे टहलने

बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय धर्मदास साहू रोज की तरह सुबह 07 बजे के करीब टहलने के लिए निकले और वापस नहीं लौटे। परिजनों ने दिनभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शाम को मोहल्ले के एक कुएं की पट्टी पर उनके कपड़े मिले। जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।

कुएं में कैमरा डालकर लगाया गया पता

इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं में कैमरा डालकर अंदर की स्थिति देखने का प्रयास किया गया। कुएं में बुजुर्ग का शव होने की आशंका और पुषयी के बाद रेस्क्यू की तैयारी की गई, लेकिन रात हो जाने और अंधेरा होने के कारण बुधवार को शव बाहर नहीं निकाला जा सका। लेकिन गुरुवार को सुबह होते ही पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बीमारी से परेशान होने की भी आशंका जता रहे परिजन..

घटना से क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई है। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर, मामले को लेकर मृतक के बेटे मनीष साहू के अनुसार, उनके पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी जारी था। परिजनों ने आशंका जताई है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया होगा। हालांकि, परिवार ने कुएं में किसी के द्वारा धक्का दिए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। फिलहाल घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

 


संबंधित समाचार