होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

jhabua news : झाबुआ में खून से लाल हुई सड़क, अलग अलग हादसे में महिला - पुरुष की मौत, 7 घायल

jhabua news : झाबुआ में खून से लाल हुई सड़क, अलग अलग हादसे में महिला - पुरुष की मौत, 7 घायल

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में बैतूल-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-47 पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाएं पिटोल चौकी क्षेत्र में कुछ ही समय के अंतराल में हुईं।

अलग अलग जगह हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पहला हादसा पिटोल चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-47 पर हुआ, जहां सवारियों से भरा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। 
जिसकी वजह से हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में एक ट्रक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसकी वजह से दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई।

घायलों का इलाज जारी

इधर, एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शवों को तुरंत बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी का इलाज अस्पताल में जारी है। 
 


संबंधित समाचार