JABALPUR RAPE CASE: जबलपुर में महिला के साथ परिचित ने किया दुष्कर्म, 3 दिनों तक बंधक बनाकर लूटी आबरू, FIR दर्ज

JABALPUR RAPE CASE: जबलपुर में महिला के साथ परिचित ने किया दुष्कर्म, 3 दिनों तक बंधक बनाकर लूटी आबरू, FIR दर्ज

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से मनाता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के साथ उसके ही परिचित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला अपने बच्चे का इलाज करने के लिए जबलपुर पहुंची थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी महिला को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और तीन दिनों तक बंधक बनाकर पीड़िता की आबरू लूटी। इधर, महिला किसी तरह आरोपी की गिरफ्त से भागकर पुलिस के पास पहुंची और परिचित के खिलाफ केस दर्ज करवाया। 

बच्चे का इलाज करवाने जबलपुर आई थी महिला 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला अपने बच्चे का इलाज करवाने के लिए लखनादौन से जबलपुर पहुंची थी। इस दौरान आरोपी विश्वनाथ उसे अपने साथ ले गया और तीन दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने महिला थाने में दर्ज करवाई । इधर, पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी विश्वनाथ के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। यह पूरा मामला जबलपुर के थाना बरेला की गौर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। 


संबंधित समाचार