होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IMD Rain Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार और छग समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

IMD Rain Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार और छग समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

Weather Update Today: देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी ट्रफ के चलते अगले 24 से 48 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। टालने की अपील की है।

इन राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में जलभराव, निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में सबसे ज्यादा असर

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 7 से 11 जुलाई के बीच बारिश का दायरा और बढ़ सकता है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। बिहार में भी कई जिलों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

मध्य भारत में अत्यधिक बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर विशेष सतर्कता

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से मौसम का ताजा अपडेट लेने के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में सड़कें बंद होने और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना बनी हुई है।

तटीय राज्यों के लिए भी चेतावनी

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 7 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने मानसून को नई ऊर्जा दी है, जिसके चलते देश के कई राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की जरूरत है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
गरज-चमक के समय खुले स्थानों में न रहें।
पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।
स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के आधिकारिक अपडेट पर नजर रखें।
जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

 

 


संबंधित समाचार