होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट: नए वीडियो ने खोली हादसे की भयावह तस्वीर, मृतकों की संख्या 24 पहुंची...

वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट: नए वीडियो ने खोली हादसे की भयावह तस्वीर, मृतकों की संख्या 24 पहुंची...

सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने इस त्रासदी की भयावहता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अचानक हुए ब्लास्ट ने पूरे इलाके को चंद सेकंड में तबाही में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 24 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

कैसे हुआ था हादसा?

यह घटना 14 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे हुई थी, जब सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर का प्रेशर पाइप अचानक फट गया। बताया जा रहा है कि पाइप में लगभग 600 डिग्री सेल्सियस तापमान का खौलता पानी और भाप भरी हुई थी, जो विस्फोट के बाद तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

मौत का आंकड़ा बढ़कर 24

हादसे के बाद घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज और रायपुर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता गया और अब यह संख्या 24 तक पहुंच चुकी है। कुछ घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कहां चल रहा इलाज?

इन मरीजों का इलाज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल और रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है, डॉक्टरों के मुताबिक कई मरीजों को गंभीर बर्न इंजरी हुई है, जिनका इलाज चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

नया वीडियो क्या दिखाता है?

सामने आए वीडियो में ब्लास्ट के तुरंत बाद का मंजर दिख रहा है, जहां चारों तरफ धुआं, भाप और चीख-पुकार का माहौल है। यह वीडियो हादसे की गंभीरता को बयां करता है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

बड़ा सवाल: सुरक्षा में लापरवाही?

इस हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में बॉयलर प्रेशर सिस्टम में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। वेदांता पावर प्लांट हादसा न केवल एक औद्योगिक त्रासदी है, बल्कि यह सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर उदाहरण भी बनता जा रहा है। नए वीडियो के सामने आने के बाद इस मामले की जांच और भी तेज होने की उम्मीद है।


 


 

 


संबंधित समाचार