होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आज कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, रायपुर में रैली-प्रेस कॉन्फ्रेंस और कई बड़े अपडेट...

Morning Breaking नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आज कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, रायपुर में रैली-प्रेस कॉन्फ्रेंस और कई बड़े अपडेट...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में आज राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं, वहीं कई अहम बैठकें, रैली, कोर्ट सुनवाई और मौसम से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आई हैं।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान

आज प्रदेशभर में कांग्रेस नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। रायपुर में यह प्रेस वार्ता दोपहर 12:30 बजे जिला कांग्रेस भवन में आयोजित होगी, जिसमें शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा परिसीमन के जरिए महिला आरक्षण का राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है। दूसरी ओर, भाजपा भी आज इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। रायपुर में दोपहर 3 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से महिला जनआक्रोश रैली निकाली जाएगी, जो सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इस रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई मंत्री और महिला कार्यकर्ता शामिल होंगे।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

रैली को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है। बुढ़ापारा, महिला थाना चौक, गणेश मंदिर तिराहा और सुभाष स्टेडियम जाने वाले मार्ग प्रभावित रहेंगे।

सीएम विष्णु देव साय का व्यस्त दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस कड़ी में सीएम शाम 4 बजे जन-आक्रोश महिला पदयात्रा में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद शाम 7 बजे रायपुर से बिलासपुर रवाना होंगे, और आखिर में जांजगीर-चांपा में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मैराथन बैठक

उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर में दो दिनों तक नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसमें विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। सभी निगम आयुक्तों और अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जग्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

जग्गी हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अमित जोगी ने हाई कोर्ट के आजीवन कारावास के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है। कोर्ट ने उन्हें 23 अप्रैल तक सरेंडर करने का आदेश दिया है।

सटोरिया बाबू खेमानी केस में बड़ा खुलासा

ऑनलाइन सट्टा ‘3 स्टंप’ के संचालक बाबू खेमानी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। अवैध वसूली और धमकी के आरोप सामने आए, पुलिस FIR दर्ज करने की तैयारी में पासपोर्ट जब्त हो सकता है, भाई करण खेमानी अब भी फरार है।

ईंधन और खाद सप्लाई पर बड़ी बैठक

वैश्विक संकट के बीच आज रायपुर में ईंधन और खाद की उपलब्धता पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें IOCL, BPCL, HPCL और GAIL के अधिकारी शामिल होंगे। सरकार स्टॉक और सप्लाई की स्थिति स्पष्ट करेगी।

कृषि विश्वविद्यालय में ‘अक्ती तिहार’

आज कृषि विश्वविद्यालय में अक्ती तिहार मनाया जाएगा। कृषि मंत्री रामविचार नेताम मिट्टी और बीजों की पूजा करेंगे और किसानों को जैविक विकल्पों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्कूलों में समय से पहले छुट्टी

भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आज 20 अप्रैल से 15 जून तक सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दी है। 


संबंधित समाचार