होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEHORE NEWS : ताऊ बना हत्यारा, भतीजा-भतीजी को लाठी डंडे से पीट -पीटकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कप

SEHORE NEWS : ताऊ बना हत्यारा, भतीजा-भतीजी को लाठी डंडे से पीट -पीटकर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कप

सीहोर:  मध्य प्रदेश के सीहोर में उस वक्त हड़कप मच गया जब परीक्षा देने जा रहे एक युवक युवती को बीच रास्ते पर ताऊ हरिसिंह मालवीय ने बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरी का है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की। 

पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम

बताया जा रहा है कि आरोपी ताऊ हरिसिंह मालवीय ने पुरानी रंजिश के चलते इस पूरी घटना को अंजाम दिया। बेटी बेटा की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही मृतकों के पिता जगदीश मालवीय ने कहा कि आरोपी ने सोच समझकर इस घटना को अंजाम दिया। इसी वजह से वह सुबह से ही रास्ते में लठ लेकर घात लगाकर बैठा हुआ था।

आरोपी की तलाश शुरू

इधर, मृतकों के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तो वही पुलिस ने मृतकों की पहचान 18 साल के कुलदीप ( भतीजे ) और 20 साल की  शीतल (भतीजी) के रूप में की है। सीहोर में हुए  इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में जहां सनसनी फैल गई। तो वही घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
 


 


संबंधित समाचार