होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : खजुराहो में 9 साल की बच्ची नहर में डूबी, हुई मौत, दतिया में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, केस दर्ज

MP NEWS : खजुराहो में 9 साल की बच्ची नहर में डूबी, हुई मौत, दतिया में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, केस दर्ज

दतिया  : मध्यप्रदेश के दतिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सेवढ़ा रोड स्थित आदिवासी डेरा का है। तो वही खजराहो में 9 साल की बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलो में केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 

पैर फिसलने की वजह से हुआ हादसा 

पहली घटना खजराहो के बमीठा थाना क्षेत्र के इमलाहा गाँव की है। जहां नहर में नहाने गई 9 साल की बच्ची की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। मामला  बमीठा थाना क्षेत्र के इमलाहा गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ नहर में नहाने गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसला और वो पानी की गहराई में जा समाई। हालांकि इस दौरान बड़ी बहन ने छोटी बहन को बचाने का प्रयास किया था। लेकिन इसके पहले ही वो गहराई में जा समाई। 

परिवार सहित गांव में पसरा मातम

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एस डी ओ ने तुरंत नहर का पानी बंद करवाया। जिसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई और लगभग 2 बजे बच्ची का शव कुछ दुरी पर नहर मे पड़ा हुआ मिला। बच्ची के शव को पुलिस ने बरामद कर राजनगर स्वास्थ केंद्र भेज दिया है। वही बच्ची की मौत से परिवार सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना शुक्रवार सुबह 10 - 11 बजे के आस पास की है। 

घटना गुरुवार-शुक्रवार  रात की 

दूसरी घटना दतिया की है। जहां पत्नी पर शक होने के चलते पति ने उसे मौत के घाट उत्तर दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार सुबह जब दंपति के बच्चे घर लौटे तो उनकी मां घर के सामने मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली और मौके पर पिता हाथ में लाठी लेकर वहीं बैठा था। इधर, मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। 

प्रेम प्रसंग के शक में वारदात को दिया अंजाम

बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग के शक में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतका की पहचान 30 वर्षीय आशा आदिवासी के रूप में हुई है, जो अपने पति कालीचरण आदिवासी के साथ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या का मामला दर्ज कर पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। 
 

 

 


संबंधित समाचार