होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : MP के निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का FREE होगा एडमिशन, 13 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया, जानें पूरी खबर

MP NEWS : MP के निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का FREE होगा एडमिशन, 13 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया, जानें पूरी खबर

भोपाल : मध्य प्रदेश के निजी स्कूलों में गरीब वर्ग के बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जायेगा। जिसके लिए आवेदन 13 मार्च से शुरू होने जा रहे है। यह भर्ती शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के अंतर्गत सत्र 2026–27 के तहत की जाएगी। इसके लिए बच्चों के अभिभावक आर.टी.ई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर जाकर आवेदन से जुडी पूरी जानकारी ले सकते है। यह भर्ती ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से की जाएगी। जिसका आयोजन 2 अप्रैल 2026 को किया गया है। 

स्कूलों की जानकारी 9 मार्च से करवाई जाएगी उपलब्ध

इतना ही नहीं शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों और आरक्षित सीटों की जानकारी वेबसाइट पर 9 मार्च से उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के आवेदक अपना आवेदन, ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये 13 मार्च से 28 मार्च 2026 के बीच जमा कर पंजीयन कर सकते हैं। फार्म के साथ पात्रता सम्बंधित कोई भी एक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इतना ही नहीं ऑनलाइन आवेदन के पश्चात आवेदकों को इसी अवधि में त्रुटि सुधार का अवसर भी मिलेगा।

एसएमएस के माध्यम से मिलेगी जानकारी

ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या या कठिनाई होने की स्थिति में पेरेंट्स संबधित विकासखंड के बीआरसी कार्यालय में भी संपर्क कर सकते है। 02 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन लॉटरी द्वारा छात्रों को निजी स्कूलों में सीट का आवंटन किया जायेगा। लॉटरी प्रक्रिया के उपरांत आवंटित सीट की जानकारी, आवेदक को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर, एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जायेगी। ऑनलाइन लॉटरी की सूची आर.टी.ई. पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगी।


संबंधित समाचार