दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो लोगों ने आइसक्रीम खिलाने के बहाने दो मासूम बच्चियों को हवस का शिकार बनाया। घटना थरेट थाना के परसौंदा ग्राम की है। जिसकी जानकारी सामने आने से इलाके में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार, परसोंदा गांव में दो दरिंदो ने दो मासूम बच्चियों को बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया . इतना ही नहीं आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। लेकिन फिर भी बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी दस्ता बताई। जिसके बाद परिजन थाना पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
आरोपियों में एक बालिग और एक नाबालिग युवक शामिल
पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामले में कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। दोषियों में एक बालिग युवक और एक नाबालिग शामिल है।