भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस मनाया जायेगा। जिसको लेकर पार्टी ने तैयारी जहां शुरू कर दी है। तो वही 07 अप्रैल को बीजेपी द्वारा ‘'गांव चलो बस्ती चलो' अभियान की शुरुआत की जाएगी। जहां मंत्री, विधायक और सांसद चयनित 50 गांवों में जाकर पार्टी की उपलब्धि और छवि को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। अभियान का आयोजन 7 से 12 अप्रैल तक किया गया है।
2028 चुनाव की तैयारी
इन गांवों में जाने वाले नेता केवल जनसभाएं ही नहीं करेंगे, बल्कि पार्टी की नींव रखने वाले पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका आदर-पूर्वक सम्मान भी करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की समीक्षा, जनसमस्याओं का समाधान और संगठन को मजबूत करना है। न की सिर्फ 2028 चुनाव को लेकर लोगों को साधना।
सार्वजनिक स्थानों पर होंगे स्वच्छता कार्यक्रम
अभियान के दौरान गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पार्टी के बड़े नेता स्वयं झाड़ू थामकर श्रमदान करेंगे। इसके बाद चौपालों पर केंद्र की मोदी सरकार और एनडीए शासित प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। जिसमें सांसद, विधायक, महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों से लेकर पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से मैदान में उतरने के निर्देश दिए गए हैं।