ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 8वी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर आरोपी सहपाठी घर में घुसा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जिसकी शिकायत पीड़िता की मां ने पुलिस में कर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
घटना के समय घर में अकेली थी नाबालिग
दरअसल, 15 वर्षीय पीड़िता अपनी मां और दो बहनों के साथ रहती है। घटना के समय नाबालिग घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठाकर माधव प्लाजा के पास रहने वाला आरोपी छात्र घर में घुस आया और छात्रा के साथ छेड़छानी करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
जान से मारने की धमकी देकर किया गलत काम
दुष्कर्म के बाद जब आरोपी घर से भाग रहा था तब छात्रा की मां ने देख लिया। इसके बाद मां ने बेटी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरी दस्ता बताई। जिसके बाद शनिवार रात परिवार वाले पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई । पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन आरोपी नाबालिग होने के चलते उसे जेल की बजाए बाल सुधार गृह भेज दिया।