होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों के तबादले; 3 दिन में ज्वाइनिंग के निर्देश

MP POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों के तबादले; 3 दिन में ज्वाइनिंग के निर्देश

शहडोल : शहडोल जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने 29 पुलिसकर्मियों के अस्थायी तबादले किए हैं। जारी आदेश में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के मुताबिक, सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तीन दिन के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा। निर्धारित समय में ज्वाइन नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इन उपनिरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक मोतीलाल सोनवानी को कोतवाली से देवलोंद थाना भेजा गया है। गोविंदराम भगत को रक्षित केंद्र से पुलिस अधीक्षक कार्यालय को ओ एम शाखा और एहसान खान को शिकायत शाखा में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह सहायक उपनिरीक्षक अजमेर सिंह को अमलाई से जयसिंहनगर, चमरु सिंह को अमलाई से सीधी, अशोक सेन को रक्षित केंद्र से यातायात थाना, मदन सिंह पटले को पपौंध से अमलाई में पदस्थ किया गया है। आशा सिंह को रक्षित केंद्र से सोहागपुर, राजेश बंसकार को रक्षित केंद्र से यातायात, गंगा प्रसाद बंसल को रक्षित केंद्र से ब्यौहारी, मोहम्मद सफी को रक्षित केंद्र से सीधी और भैरव सिंह को रक्षित केंद्र से सोहागपुर भेजा गया है।

प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के भी तबादले 

प्रधान आरक्षक सुखेंद्र त्रिपाठी को पपौंध से देवलोंद, विनय त्रिपाठी को रक्षित केंद्र से गोहपारू, ध्रुवेंद्र सिंह और बिलाल खान को ब्यौहारी से सोहागपुर, रामजी गौतम को ब्यौहारी से अमलाई, रामनिवास पाण्डेय को यातायात से ब्यौहारी और उमेश तिवारी को सोहागपुर से ब्यौहारी अरविंद पयासी को पपौंध से डीएसवी भेजा गया है। इसके अलावा राजेन्द्र सिंह को रक्षित केंद्र से ब्यौहारी, जीवनलाल चौधरी और सुनील शर्मा को रक्षित केंद्र से जयसिंहनगर तथा शोभनाथ यादव को जैतपुर से ब्यौहारी पदस्थ किया गया है।

आरक्षक स्तर पर सुदीप मिश्रा को सोहागपुर से कोतवाली, उदयपाल सिंह को झींक बिजुरी चौकी से अमलाई, संजय सिंह परिहार को सोहागपुर से सीधी, राजेश कुमार को कोतवाली से यातायात और लोकेश कुमार राठौर को अमलाई से यातायात थाना भेजा गया है।


संबंधित समाचार