छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक मजदूरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार मजदूर केन बेतवा लिंक परियोजना में काम कर लौट रहे थे। तभी उनकी बस अनयंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से इस दर्दनाक हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।
बस का ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस के ब्रेक फेल होने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी वजह से इस हादसे में 1 मजदूर की जान चली गई। इतना ही नहीं समय रहते कई मजदूर बस से कूद गए। जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। हादसे के समय बस में करीब 48 मजदूर सवार थे।
मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले
हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है। बस में सवार मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मौके पर मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, ये मजदूर केन-बेतवा लिंक परियोजना के काम में लगे हुए थे। दुर्घटना छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढन गांव के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।