श्योपुर : मध्य प्रदेश के श्योपुर में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक युवक की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर ग्वालियर स्थित गुरुद्वारे जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
कराहल घाटी के पास हुआ हादसा
हादसा श्योपुर जिले में कराहल घाटी के पास हुआ। जिसकी सूचना पर कराहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर घायलों को तुरंत उपचार के लिए कराहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 25 लोग सवार थे। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।