होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : गणेश उत्सव के चलते राजधाना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की एंट्री के लिए समय में हुआ बदलाव

BHOPAL NEWS : गणेश उत्सव के चलते राजधाना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों की एंट्री के लिए समय में हुआ बदलाव

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जगहे जगहे पर गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। भोपाल में इस बार 4000 जगहों पर गणपति विराजमान किये गए है। तो वही 250 जगह पर बड़ी झांकियां बनाई गई है। जिसपर CCTV  कैमरे से निगरानी रखी जा रही । साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चयनित जगहों पर 1-4 का पुलिस बल भी तैनात किये गए है। तो वही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक रखने के लिए भारी वाहनों की एंट्री के समय में बदलाव भी किये गया है। ताकि लोगों और व्यापारियों को आने जाने में दिक्कत न हो। 

 सुबह 9 से रात 12.30 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक 

मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल यातायात पुलिस ने सुबह 9 से रात 12.30 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जनता की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रसाशन ने यह निर्णय लिया। दरअसल, शहर के अधिकतर प्रतिमा स्थलों पर सांस्कृतिक और धार्मिक कायकर्मो का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर दुर्घटना की स्थिति पैदा न हो इसीलिए यह फैसला लिया गया है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने जनता से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की भी अपील की है। 


संबंधित समाचार