भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित वन विहार का समय 1 अगस्त से बदलने जा रहा है। जिसके चलते पार्क में प्रयटकों की एंट्री अब सुबह 6:30 से शाम 6:30 बजे तक होगी। जबकि पहले प्रयटकों को पार्क में घूमने के लिए सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक का समय दिया जाता था। यह टाइमिंग 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 1 नंवबर से फिर से वन विहार की टाइमिंग चेंज की जाएगी।
अब जानवरों के दीदार के लिए एक घंटा मिलेगा कम
वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर सुनील सिन्हा का कहना है कि पार्क की टाइमिंग एक साल में चार बार बदली जाती है। यह नई टाइमिंग 31 अक्टूबर तक लागू रहेंगी। इसके बाद 1 नवंबर से वन विहार की टाइमिंग फिर बदलेगी। वन विभाग के इस फैसले से अब पर्यटकों को जानवरों का दीदार करने के लिए एक घंटा कम समय मिलेगा।