होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : उज्जैन में फिर बदला भस्म आरती का समय, अब सुबह इतने बजे होंगे बाबा महाकाल के दर्शन

UJJAIN NEWS : उज्जैन में फिर बदला भस्म आरती का समय, अब सुबह इतने बजे होंगे बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन : उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में हर साल श्रावण - भादो मास में भस्म आरती का समय बदल दिया जाता है। पिछले डेढ़ महीने से महाकालेश्वर मंदिर में  भस्मारती सुबह 2.30 बजे की जा रही थी। तो वही श्रावण - भादो मास खत्म होती ही दोबार मंदिर में भस्म आरती का समय बदल दिया गया है। अब बाबा महाकाल की प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती हमेशा की तरह सुबह चार बजे होगी। 

मंदिर के पुजारी  ने दी जानकारी 

लगभग डेढ़ महीने तक मंदिर में भस्म आरती बदले हुए समय के अनुसार ही चलती रही, लेकिन राजसी सवारी के बाद आज मंगलवार से इस व्यवस्था में बदलाव हो गया है। इस बात की जानकारी खुद मंदिर के पुजारी द्वारा दी गई। 

भस्म आरती की परंपरा

भस्म आरती की शुरुआत प्रतिदिन चांदी द्वार के पास भगवान मानभद्र और वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद होती है। इसके पश्चात भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक और केसर युक्त जल अर्पित किया जाता है। फिर भांग और मावे के साथ बाबा का श्रृंगार कर उन्हें आभूषण पहनाए जाते हैं। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित करता है। मान्यता है कि इस आरती के दौरान बाबा महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में प्रकट होकर भक्तों को दर्शन देते हैं।


संबंधित समाचार