होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SEHORE NEWS : बड़ी खबर ! सीहोर में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, घर में खून से लथपथ पड़ा मिला शव, मचा हड़कंप

SEHORE NEWS : बड़ी खबर ! सीहोर में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, घर में खून से लथपथ पड़ा मिला शव, मचा हड़कंप

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक परिवार के 3 लोगों की मंगलवार देर रात एक अज्ञात ने बेरहमी से हत्या कर सभी को मौत के घाट उतार दिया। घटना सीहोर के बुधनी नगर के वार्ड नंबर-12 की है। जिसकी जानकारी से इलाके में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ट्रिपल मर्डर की जांच बारीकी से कर रही है। 

देर रात घटना को दिया गया अंजाम

जानकारी के अनुसार, बुधनी के वार्ड नंबर 12 में राकेश मीणा (45), उनकी पत्नी राधा मीणा (40) और बेटा अश्विन मीणा (24) रहते थे। मंगलवार रात परिवार के तीनों सदस्य अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो आस पास के लोग अंदर गए। तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई है। तो वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इधर, हत्या की सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानस्थल की बारीकी से जांच कर सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

सिर में चोट के निशान 

इस मामले में एसडीओपी रवि शर्मा ने कहा कि घर से राकेश मीणा उनका बेटा अश्विन और पत्नी के शव मिले हैं. सिर में चोट के निशान दिख रहे हैं. उनके परिजन यहां नहीं हैं, इसलिए विस्तृत जानकारी अभी मिली नहीं है. मामले में पुलिस जांच कर रही है। 
 


संबंधित समाचार